काफ़ी नहीं है यार… आके मिल।

तनहाई में तेरा खयाल, काफ़ी नहीं है यार,
कभी शोर गुल में भी आके मिल।

कभी तू अक्स सा, पर फिर धुआ,
नहीं रूबरू अब तक हुआ,
कभी नजदीकियां, कभी हो दूरियां,
कुछ कुछ वहां, कुछ कुछ यहां,
मै ढूंढ़ता तुझे हर कहीं,
कभी शोर गुल में भी आके मिल।

तू धूप भी, तू छाव भी,
तू कहकशां, तू नाव भी,
तू है ज़मीन, तू आसमां,
तेरा मेरा मिलना कहां,
पर है उम्मीद ये आखिरी,
कभी शोर गुल में भी आके मिल।

सब चुप खड़े खामोश हैं,
मेरी रूह भी मदहोश है,
तेरी कब्र मेरे पास है,
मेरी कब्र तेरे पास है,
हम अब खड़े आगोश में,
कभी शोर गुल में भी आके मिल।

2 Comments Add yours

  1. Anonymous's avatar Anonymous says:

    Thoughtful and Beautiful

    Liked by 1 person

Leave a Reply